सेक्टर-16/17 स्टेडियम चौक पर लड़ रहा था कपल, युवक ने पूछा तो चला दी गोली  
सेक्टर-16/17 स्टेडियम चौक पर लड़ रहा था कपल, युवक ने पूछा तो चला दी गोली

 


" alt="" aria-hidden="true" /> चंडीगढ़,  रविवार सुबह तड़के चार बजे स्टेडियम चौक के मपास एक अज्ञात लड़के ने एक कार सवार युवक पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली युवक काे नहीं लगी। गोली कार के पिछले दरवाजे से होते हुए म्यूजिक सिस्टम को जा लगी। इससे कार का शीशा और म्यूजिक सिस्टम दोनों टूट गए। पलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


भूषण ने बताया कि वह सुबह चार बजे स्टेडियम चौक के पास से अपनी डस्टर में गुजर रहा था। तभी देखा कि चौक के पास एक लड़का-लड़की अापस में झगड़ रहे थे। जब उसने जाकर पूछा कि क्या बात हो गई है तो लड़का तैश में आ गया और कहने लगा कि बताऊं तूझे कि क्या हुआ है। इसके बाद उसने रिवॉल्वर निकाल ली। यह देख वह वहां से कार निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच लड़के ने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और कार के पिछले दरवाजे में लगे शीशे को तोड़ते हुए आगे म्यूजिक सिस्टम में जा लगी। जिससे म्यूजिक सिस्टम और कार का शीशा दोनों टूट गए। गोली चलाने के बाद लड़का और लड़की निसान कंपनी की गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।