दोषियों को फांसी देने का हुआ ट्रायल
दोषियों को फांसी देने का हुआ ट्रायल

 


नई दिल्‍ली। तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को फांसी देने की डमी ट्रायल हुआ। निर्भया के चारों दोषियों के डमी को फांसी देने का ट्रायल हुआ। निर्भया के दोषियों को कोर्ट ने एक फरवरी को फांसी देने की सजा सुनाई है।जेल प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है।


 निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने के लिए करीब दो घंटे तक प्रकिया चली थी। कोर्ट इन चारों दोषियों के नाम पर डेथ वारंट जारी कर चुका है। इसके बाद से जेल प्रशासन फांसी से जुड़ी सारी तैयारियों को पुख्‍ता कर लेना चाहता है। तिहाड़ जेल में फांसी देने की प्रकिया जेल संख्या तीन में होती है। जेल अधिकारियों का कहना है कि चारों दोषियों के वजन के हिसाब से चार डमी बनाए गए हैं। चारों डमी को फांसी घर में बने चार फंदों पर लटकाया गया और इसे एक पूरी प्रकिया के तहत किया गया।